April 07, 2025

Share Market Crash: शेयर बाजार में मच गया कोहराम, 5 मिनट में 19 लाख करोड़ स्वाहा


Share Market Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहर से भारतीय शेयर बाजार में भूचाल आ गया है। बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के 19.45 लाख करोड़ डूब गए हैं। आपको बता दें कि जब शुक्रवार को बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,03,41,043 करोड़ रुपये था जो अब घटकर 3,83,95,173 करोड़ रुपये रह गया है। इस तरह निवेशकों के 19 लाख करोड़ से अधिक डूब गए हैं।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में बड़ी गिरावट

बाजार में चौतरफा बिकवाली का आलम यह है कि सेंसेक्स में शामिल 30 में से 30 शेयरों बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज 7% की गिरावट के साथ करोबार कर रहा है। टाटा मोटर्स 9% की बड़ी गिरावट के साथ करोबार कर रहे हैं।

निवेशक हैं तो क्या करें?

अगर आप रिटेल निवेशक हैं तो इस बाजार में बिकवाली या खरीदारी से बचें। बाजार से अभी दूर रहे हैं। अच्छे स्टॉक के साथ बने रहे। एवरेज करने से बचें। हां, पेनिक सेलिंग नहीं करें। बाजार में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। अगर आप लंबी अवधि के निवेशक हैं तो घबराएं नहीं। बाजार में निवेशित रहें।

ट्रंप टैरिफ के बाद शेयर बाजारों में भारी गिरावट

ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार में 6.4% की गिरावट
सिंगापुर एक्सचेंज बाजार 7% से ज्यादा गिरा
शंघाई क्रूड ऑयल में 7% की गिरावट
हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स बाजार में 9.28% की गिरावट
जापान के शेयर बाजार में करीब 20% की गिरावट
ताइवान स्टॉक मार्केट में 15% की गिरावट



Advertisement

Tranding News

Get In Touch