April 06, 2025

सनसनीखेज हत्याकांड: युवक की हत्या के बाद शव जलाया, पुलिस तफ्तीश में जुटी


रायपुर : प्रदेश के दुर्ग जिले के भिलाई चरोदा शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चरोदा के दादर रोड पर एक अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव जला दिया गया। इस निर्मम अपराध से इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने युवक की पहचान छिपाने के मकसद से वारदात को अंजाम देने के बाद उसके शव को आग के हवाले कर दिया। शव का चेहरा पूरी तरह जल चुका है, जिससे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एडिशनल एसपी, सीएसपी तथा थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।

पुलिस टीम ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। अपराधियों का सुराग लगाने के लिए तमाम साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और मृतक की पहचान के लिए जांच जारी है।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch