March 12, 2025

Pakistan Train Hijack : अभी तक 155 बंधक छुड़ाए गए, 27 विद्रोही ढेर


Pakistan Train Hijack Update: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक हुए 20 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन पाकिस्तानी सेना अब तक बलूच विद्रोहियों के कब्जे से इस जफर एक्सप्रेस ट्रेन को छुड़ा नहीं पाई है. इस ट्रेन में सवार लोगों को बचाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने पूरा जोर लगा दिया है. पाकिस्तानी सैनिक जमीन और आसमान दोनों से जद्दोजहद कर रही है. उधर बलूच लड़ाके पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर को मिसाइल लॉन्चर्स से निशाना बना रहे हैं. इस बीच सुरक्षाबलों ने जाफर एक्सप्रेस में सवार 155 बंधकों को सफलतापूर्वक छुड़ा लिया है और 27 हाईजैकर्स को मार गिराया है.

जफर एक्सप्रेस ट्रेन क्योटा से पेशावर जा रही थी, जिसमें करीब 400 यात्री सवार बताए जा रहे हैं. इसे बलोच विद्रोहियों ने गुडालार और पीरू कुनरी के पहाड़ी इलाके में एक सुरंग के अंदर रोक लिया. आतंकियों के कब्जे के बाद इलाके में भारी गोलीबारी और धमाकों की आवाजें गूंज उठीं. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

खबर है कि बलूच लड़ाके पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर को निशाना बनाने के लिए विमान भेदी तोपों का इस्तेमाल कर रहे हैं. उधर बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा, ‘सभी बंधक बीएलए की फिदायीन इकाई मजीद ब्रिगेड की हिरासत में हैं. मजीद ब्रिगेड को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अगर पाकिस्तानी सेना बंधकों तक पहुंचने की कोशिश करती है तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा और फिदायीन पीछे हटने के बिना शहादत तक अपना प्रतिरोध जारी रखेंगे.

9 डिब्बों वाली हाइजैक हुई जाफर एक्सप्रेस पर सवार थे 500 यात्री
मालूम हो कि मंगलवार को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बलूच लिबरेशन आर्मी ने हाइजैक कर लिया था. नौ डिब्बों वाली इस ट्रेन में लगभग 500 यात्री सवार थे. जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी मंगलवार सुबह गुदलार और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच उस पर गोलीबारी की गई.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch