April 06, 2025

राजधानी में युवतियों की गुंडागर्दी: फैशन डिजाइनर के घर में घुसकर मारपीट


रायपुर : राजधानी में अब युवतियां भी गुंडागर्दी करने लगी हैं। खम्हारडीह इलाके में एक फैशन डिजाइनर युवती के घर में कुछ युवतियां घुस गईं। युवती और उसकी सहेलियों से जमकर मारपीट की गई। इसके बाद नकदी और कैश लूटकर भाग निकले।

इसकी शिकायत पर पुलिस ने पांच युवतियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। किसी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है।पुलिस के मुताबिक, रहनुमा नाजिर भावना नगर में अपने सहेली चंचल आहूजा के साथ किराए के मकान में रहती है। वह फैशन डिजाइनर का काम करती है।

शनिवार की शाम उसकी पहचान की आलिशा राजपूत, अलिशा मेहता, दिव्या धुरेजा, मंजू द्विवेदी, कोमल जैन, रानू साहू उसके घर पहुंचे। इसके बाद झगड़ा करते हुए रहनुमा से मारपीट करने लगे। उसे बुरी तरह पीटने लगे।


चंचल ने इसका विरोध किया, तो उससे भी मारपीट की। इस दौरान आरोपी युवतियों ने रहनुमा का मोबाइल तोड़ दिया। उसके घर में तोड़फोड़ भी किया। इसके बाद घर से जेवर और नकदी रकम लूटकर ले गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत खहारडीह थाने में की। पुलिस ने सभी आरोपी युवतियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी युवतियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch